Top News
Next Story
NewsPoint

मप्रः मुख्यमंत्री डाॅ यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पर्व के दूसरे चरण में अजामन काे दिलाई पार्टी की सदस्यता

Send Push

image

-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के लिए हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है-डॉ. मोहन यादव

-भोपाल उत्तर में रिकॉर्ड सदस्यता कराएं, यहां से अगला विधायक भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा- वीडी शर्मा

भाेपाल, 6 अक्टूबर . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के दूसरे चरण में रविवार को अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत महिलाओं, युवाओं, प्रबुद्धजनों व आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाकर संबोधित किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वार्ड-33 स्थित पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित गोंडी लोक कलाकार दुर्गाबाई व्योम के निवास पहुंचकर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के लिए हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड क्रमांक-7 के बूथ क्रमांक 2 एवं तीन में कन्या पूजन और दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने विधानसभा व संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है. भोपाल उत्तर से अगला विधायक भाजपा का कार्यकर्ता होगा.

भाजपा और मोदी संपूर्ण जनजातीय वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री लोक कलाकार दुर्गाबाई व्योम को सदस्यता दिलाने के बाद कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार संपूर्ण जनजातीय वर्ग के कल्याण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री ने जिस सुदूर जनजातीय क्षेत्र की महिला को पद्मश्री के लिए चयन किया था, वहां समाज को जोड़ने और सेवा करने के लिए भाजपा से जुड़ रही हैं, यह बड़ी बात है. हर क्षेत्र के प्रबुद्धवर्ग और समाज सेवा करने वाले भाजपा के सदस्य बनें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान इतिहास रचने का कार्य करेगा. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहे.

भोपाल उत्तर में इतने अधिक सदस्य बनाएं कि अगला विधायक भाजपा कार्यकर्ता ही बने – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भोपाल उत्तर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है. भोपाल उत्तर विधानसभा में लक्ष्य के 60 प्रतिशत से अधिक सदस्य बन चुके हैं. लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर घर और गली-मोहल्ले में जाएं और प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों को बताते हुए भाजपा का सदस्य बनाएं. मध्यप्रदेश के अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को आरक्षण का कानून लागू हो जाएगा. आप सभी महिलाओं में पता नहीं कौन महिला आने वाले दिनों में विधायक व सांसद बन जाए, इसलिए आप सभी महिलाएं भाजपा की सदस्य बनें. भोपाल उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता इतने अधिक सदस्य बनाएं कि हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता हो और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता ही विधायक बने. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग जिस उत्साह के साथ भाजपा की सदस्य बन रही हैं, उससे स्पष्ट है कि उत्तर विधानसभा सदस्यता में रिकॉर्ड बनाने के साथ आने वाले चुनावों में भी इतिहास रचेगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड-7 के बूथ क्रमांक 2 पर कन्याओं का पूजन कर महिलाओं और अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इसके पश्चात बूथ क्रमांक 3 बरेला बस्ती में दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके पश्चात नंदी हिल्स पहुंचकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया.

प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने भाजपा का सदस्य बनें – डॉ. महेन्द्र सिंह

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. यह हमारे लिए अभियान नहीं बल्कि एक संकल्प है. सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और प्रकृति के लिए अनेकों योजनाएं भारतवर्ष में संचालित हैं. कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की लाभार्थी हितग्राहियों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोडे. दतिया जिले को तीनों विधानसभा में जो लक्ष्य दिया है उसे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं, किसानों और महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों तथा सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें.

अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी का विस्तार करें- हितानंद

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पाटी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देने के लिए रिकॉर्ड संख्या में भाजपा सदस्य बनाएं. हर समाज वर्ग के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण के कार्यों और भाजपा के सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी नीतियों से लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं.

—————

/ नेहा पांडे

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now