Top News
Next Story
NewsPoint

काजोल से रानी मुखर्जी तक, सेलेब्स जो हर साल दुर्गा पूजा पर दिखते हैं शानदार

Send Push

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो हर साल दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में भाग लेते हैं और कमाल दिखते भी हैं। आज हम ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के दुर्गा पूजा लुक्स को देखेंगे, जो हर साल शानदार दिखते हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्स के दुर्गा पूजा लुक्स (Bollywood Celebs And Their Durga Puja Looks) काजोल (Kajol)

image Instagram/radhikamehra

काजोल हर साल दुर्गा पूजा के लिए खास तौर पर तैयार होती हैं। खासकर अष्टमी, नवमी और दशमी के उनके लुक्स देखने लायक होते हैं। सुंदर सी इयररिंग्स से लेकर गजरा बन और सबसे स्पेशल उनकी स्माइल कॉपी करने लायक है। 

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)

image Instagram/yashrajfilmstalent

रानी मुखर्जी के साड़ी लुक्स पक्के कॉपी करने वाले होते हैं। कभी वह पाने बालों को खोल लेती यहीं तो कभी गजरा लगा लेती हैं। हां, उनके हर लुक में बिंदी जरूर होती है। 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

image Instagram/aliaabhatt & Viral Bhayani & picchika.in

आलिया भट्ट अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और यह उनके दुर्गा पूजा लुक्स से भी पता चलता है। लेकिन एक बार उन्होंने जो रेड साड़ी पहनी थी, उसकी बात ही निराली है।  

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

image Instagram/rupaliganguly

रूपाली गांगुली आम दिनों में भी साड़ियां पहनती हैं लेकिन दुर्गा जी के दर्शन के लिए विशेष रूप से तैयार होती हैं। खुले बाल और मांग भर सिंदूर इनके दुर्गा पूजा लुक्स की खासियत है। 

सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravorty)

image Instagram/sumonachakravarti

सुमोना दुर्गा जी के दर्शन के लिए अक्सर साड़ियां ही पहनती हैं लेकिन एकाध बार कुर्ता सेट भी पहन लेती हैं। लेकिन उनके लुक्स पक्के ट्रेडिशनल होते हैं और वह हेवी झूमोन पर खास ध्यान देती हैं।

तनीशा (Tanissha Mukherji)

image Instagram/parikshaat

काजोल की बहन तनीशा अपने लुक्स के साथ बहुत एक्सपेरिमेंट करती हैं। पिछली बार उन्होंने स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहनी थी और बेल्ट का इस्तेमाल किया था। 

शरबानी मुखर्जी (Sharbani Mukherjee)

image Instagram/sharbanimukherji & Viral Bhayani

काजोल और रानी मुखर्जी की बहन शरबनी मुखर्जी दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए बेहद खूबसूरत साड़ियां पहनती हैं। हर साड़ी के साथ मैचिंग जूलरी में उनका लुक निखर जाता है। 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now