Top News
Next Story
NewsPoint

नांदेड़ में फूड प्वाइजनिंग से एक की मौत , सात बीमार

Send Push

मुंबई। नांदेड़ जिले के सिडको इलाके में सोयाबीन खाने के बाद सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडको पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नांदेड़ शहर के सिडको इलाके में रहने वाले बबन खानजोड़े मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बुधवार को काम से लौटते समय वह एक खेत से सोयाबीन घर ले आए थे। रात को सोयाबीन खाने के बाद पूरा परिवार बीमार हो गया था और सभी को इलाज के लिए नांदेड़ के विष्णुपुरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान फूड प्वाइजनिंग से रविवार को एक 12 साल की बच्ची मीरा खानजोड़े की मौत हो गई। जबकि नामदेव खानजोडे, शोभाबाई नामदेव खानजोडे, रानी नामदेव खानजोडे, बबन खानजोडे, अनिल खानजोडे, सुलाबाई खानजोडे, जानू खानजोडे का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना में पुलिस ने सोयाबीन के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है, मामले की छानबीन जारी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now