Top News
Next Story
NewsPoint

Jaisalmer में 'पर्यटन शांति' थीम पर लोकगीतों के साथ मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर में टूरिज्म पीस की थीम पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का स्वागत किया गया। लोक कलाकारों द्वारा केसरिया बालम गीतों के साथ स्वागत सत्कार किया गया। जैसलमेर के गाइडों और पर्यटन से जुड़े लोगों ने सैलानियों को साफा व माला आदि पहनाकर विश्व पर्यटन दिवस पर जैसलमेर आने पर स्वागत किया गया।पर्यटन विभाग एवं गाइड वेलफेयर सोसाइटी जैसलमेर के साथ हैरिटेज वाक का भी आयोजन किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के दौरान नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा द्वारा जैसलमेर में मुख्य पर्यटक स्थलों पर साज-सज्जा एवं रंगीन रोशनी की समुचित व्यवस्था कराई गई। स्थानीय राजकीय संग्रहालय में पर्यटन विभाग और आई लव जैसलमेर द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई।

image
इस मौके पर गाइड महेंद्र तंवर व पदम सिंह ने बताया- पर्यटन के क्षेत्र में बुलंदियों को छू चुकी स्वर्णनगरी में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सैलानी धोरों की धरती पहुंचते हैं और मरू स्थलीय जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पर्यटन व्यवसाय का अमूल्य योगदान रहा है। ऐतिहासिक सोनार दुर्ग पार्किंग मे पर्यटन व्यवसायी संघ व गाइड एसोसिएशन ने सैलानियों का जमकर स्वागत किया। स्वर्ण नगरी के लोक कलाकारों ने ढोल नगाडों की थाप पर सैलानियों का आव भगत किया वहीं मेहमानों का साफा पहनाकर, तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष गाइड वेलफेयर सोसाइटी अरुण पुरोहित, गाजी खान, पदम सिंह गाइड, महेंद्र तंवर, नितीन जोशी, पर्यटन व्यवसायी आदि मौजूद रहे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now