Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur में आपराधिक गिरोह से बुजुर्गों को हनीट्रैप से बचाने के बताए उपाय

Send Push
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर नागरिक शक्ति मंच सांगानेर और हेल्पएज इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एसीपी विनोद शर्मा ने बताया कि आपराधिक गिरोह बुजुर्गों को हनीट्रेप का किस तरह शिकार बनाते है और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है। मुकेश यादव ने ऑनलाइन सेवाओं के इस्तेमाल के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई। एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने बताया कि सीनियर सिटीजन फोरम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश भारद्वाज और लाजपत कुमावत ने भी साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अशोक निषाद, दयाराम सारोठिया, शेर बहादुर सिंह और राजेंद्र कुम्भज समेत अन्य मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय जामडोली में ‘पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी तंत्र’ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ सूरजभान मीणा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य जे. पी. बिलोनिया ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक और प्लास्टिक से बनी चीजों का बहिष्कार कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now