Top News
Next Story
NewsPoint

Bharatpur रामलीला में श्रीराम के वनवास प्रसंग का मंचन हुआ

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क,  श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कैकयी का कोप भवन में जाना व श्रीराम वनवास प्रसंग का मंचन किया। श्रीराम के विवाहोत्सव की अयोध्या में हर्षोल्लास के साथ धूम मची है। महाराजा दशरथ अपने सभी परिवारजन के साथ बहुत प्रसन्न व उत्साहित हैं। राजा दशरथ कुलगुरु वशिष्ठ जी के पास जाकर श्रीराम को युवराज पद देने की अनुमति मांगते हैं। गुरू उन्हें स्वीकृति दे देते हैं।

श्रीराम के अभिषेक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अयोध्या नगरी सजाई जाने लगी है, दासी मंथरा रानी कैकेयी को भड़कती है। फलस्वरूप कैकेयी कोप भवन में चली जाती है। राजा दशरथ कैकई को मनाने वहां जाते हैं कैकयी अपने दो वर मांग लेती है। श्रीराम, सीता व लक्ष्मण वन को चले जाते है।

भरतपुर| श्री चिंताहरण हनुमान सेवा समिति द्वारा श्री राम बारात के स्वागत सत्कार के लिए राम वाटिका गोवर्धन गेट भरतपुर पर भव्य एवं आकर्षक जनकपुरी सजाई गई। राम बारात के आगमन पर राजा जनक हरिओम बंसल सर्राफ, माता सुनयना अरूणा बंसल, राकेश मित्तल, प्रमेन्द्र गुप्ता, राधाकृष्ण अप्पन, सुरेश गुप्ता, शरद बंसल, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र गोयल, महेश गोयल, प्रदीप गुप्ता, लक्ष्मण पाठक केशव शर्मा, दाऊदयाल सहित समिति के सभी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण करके बारात का स्वागत किया। मंचासीन प्रभु श्रीराम सहित तीनों भाईयों एवं माता जानकी का तिलक समारोह विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के सानिध्य में हुआ। महाआरती के बाद सभी को भोजन प्रसादी कराई। संचालन नरेश अग्रवाल ने किया व आभार व्यक्त अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now