Top News
Next Story
NewsPoint

Jodhpur साबरमती ट्रेन से गिरी महिला, दर्दनाक मौत

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर में बुधवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ थी। घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉच्यूरी ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

image

लूणी रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई रामलाल ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे सतलाना रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन से एक महिला के नीचे गिरने की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतका की पहचान पुष्पा देवी पत्नी नवाराम बंजारा के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ ट्रेन में भीनमाल जा रही थी। मृतका ट्रेन से कैसे गिरी इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now