Top News
Next Story
NewsPoint

Jaisalmer कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर के गांधी दर्शन से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में हनुमान चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्टर प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक रुपाराम मेघवाल समेत कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व विधायक रुपाराम धनदेव ने बताया- प्रदेश में सरकार के कुशासन के चलते सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरकार को जन कल्याण कारी योजनाओं पर जल्द से जल्द काम करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

बदहाल सेवाओं को सही करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

पूर्व एमएलए धनदेव ने बताया- प्रदेश में जनता त्रस्त है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली-पानी का संकट, अवैध खनन एवं माफिया, परेशान जनता को न्याय दिलाने, किसानों को अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का मुआवजा दिलवाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रदेश में माफियाओं द्वारा अवैध खनन, बढ़ते महिला अपराध एवं अत्याचार के मामले, युवाओं के लिए रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता, पेट्रोल-डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्य हरियाणा के समान करने, बिजली-पानी के संकट और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया- भाजपा की सरकार आए 10 महीने हो गए, लेकिन भाजपा सरकार इन 10 महीनों में हर मुद्दे पर विफल रही है। पानी, बिजली की समस्या की बात करे और अतिवृष्टि के दौरान राहत पहुंचाने का मुद्दा हो, सभी जगह ये सरकार विफल रही है। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल को जनता के हितों के खिलाफ बताया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now