Top News
Next Story
NewsPoint

Jaisalmer में दिन में धूप की तपिश, शाम से मौसम में शीतलता

Send Push
जैसलमेर न्यूज़ डेस्क , जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर के मौसम के दो रंग साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। दिन में जहां तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होता है वहीं सूर्यास्त के बाद मौसम में तब्दीली आती है और शाम से लेकर रात में शीतलता का वर्चस्व कायम हो रहा है।मौसम विभाग ने रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया। जो गत शनिवार को क्रमश: 36.0 और 24.0 डिग्री रहा था। अलसुबह मॉर्निंग वॉक या किसी कार्यवश घरों से निकलने वालों को सुहाने वाली ठंडक का बेहतरीन अनुभव हो रहा है। इसके बाद दिन चढऩे के साथ गर्मी सताने लगती है। दोपहर में धूप की तल्खी अब भी लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोकती प्रतीत होती है। यही कारण है कि उस समय मुय बाजारों व मार्गों में वाहनों से लेकर पैदल लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।

पोकरण. क्षेत्र में बदलते मौसम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। इसके साथ ही मौसम परिवर्तन होने लगा है और हवा रुख बदलने लगी है। अलसुबह हल्की गुलाबी ठंड का मौसम रहता है तो दोपहर में गर्मी का दौर चल रहा है। रविवार को सुबह हल्की ठंडी हवा चल रही थी।

9 बजे बाद सूर्य की तेज किरणें निकली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया, लेकिन 12 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम धूप छांव का हो गया, जो शाम तक भी जारी रहा। इसके साथ ही तेज हवा चलती रही। देर रात पुन: तापमान में गिरावट होने लगी। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। बदलते मौसम से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संया बढऩे लगी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now