Top News
Next Story
NewsPoint

Alwar दादी से झगड़ा कर पोते ने लगाई फांसी, मामला दर्ज

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के 60 फुट रोड स्थित ठाकर वाला कुआं निवासी 22 साल के युवक ने फंदा लगा लिया। जिसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। फंदा लगाने से पहले घर में दादी-पौते, बहन भाइयों का झगड़ा हुआ था। जिसमें पौते ने दादी पर डंडा फेंका। जिससे दादी के सिर में गहरी चोट लगी। इसके बाद पौते ने घबराकर घर में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मृतक विष्णु (22) पुत्र सतीश कुमार शर्मा है। मृतक विष्णु शर्मा के भाई शुभम ने बताया कि सोमवार शाम को घर में परिवार के लोगों के बीच ही आपस में झगड़ा हो गया था। जिसमें भाई विष्णु ने दादी पर डंडा फेंका। जिससे दादी के सिर में गंभीर चोट लगी। बाद में सबने दादी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिवार के अधिकर लोग अस्पताल चले गए थे। भाई विष्णु घर पर अकेला था।

रात करीब 8 बजे के बाद मोहल्ले के कुछ लोग घर पर आए थे। जिनमें से एक घर की छत पर लगी तुरई की बेल के पत्ते लेना चाहते थे। लेकिन घर में झगड़ा होने के कारण कोई नहीं था। केवल विष्णु अदंर कमरे में था। जब पडौसी युवक ने कमरे का गेट खोला तो अंदर विष्णु को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद आसपास के लोग आए। सबने मिलकर उसे उतारा। पुलिस को सूचना दी। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

image

4 महीने पहले शादी, बहन की सगाई हुई

भाई ने बताया कि उसके विष्णु की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं बहन की सगाई हो चुकी है। जल्दी शादी करने की तैयारी चल रही थी। पता नहीं था कि बिना कोई वजह घर में मातम छा जाएगा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now