Top News
Next Story
NewsPoint

Tonk खेत में फसल काटते समय सांप ने युवक को डंसा, मौत

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के आंटोली गांव में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार आंटोली निवासी मंगल बैरवा (21) पुत्र लाला बैरवा शुक्रवार सुबह खेत पर गया था। करीब दस बजे खेत पर कटी मूंग की फसल को एकत्रित कर रहा था।

मूंग की फसल उठाते समय फसल में छिपे सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। वह चिल्लाया और खेत पर काम कर रहे परिजन वहां पहुंचते, उससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर गए जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह आठवीं पास था तथा कृषि कार्य करता था।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now