Top News
Next Story
NewsPoint

Kota दशहरा मेले में बची दुकानों की नीलामी आज

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा 131वें राष्ट्रीय मेला दशहरा मेले में बची दुकानों की नीलामी आज होगी। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया- इस बार दुकानों की नीलामी करने के बजाय टेंडर डलवाए गए, जिससे असली व्यापारी को अधिक मौका मिल सका है। अब बची दुकानों की बोली आज सुबह 10 बजे से लगाई जाएगी। अगली बार से पांच दुकानों का स्लैब बनाकर टेंडर डलवाए जाएंगे। साथ ही मेले में मनिहारी, पाटा और ठेले वालों को भी जगह का आवंटन होगा।विवेक राजवंशी ने बताया- अभी तक मेले के दौरान साढ़े 3 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद 6 नवंबर को गणपति को विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही दशहरा मेला की प्रक्रिया का भी समापन हो जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

बैठक में तय किया गया कि पूरे मेला परिसर में सर्वश्रेष्ठ दुकान, झूला या प्रदर्शनी को चुनकर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय विजेता को 31 हजार तथा तृतीय विजेता को 21 हजार रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा मेला से संबंधित निगम और संवेदक के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने पर उनका भी सम्मान किया जाएगा।

अगली बार मकर संक्रांति के बाद से ही शुरु करेंगे मेला दशहरा
विवेक राजवंशी ने बताया कि इस वर्ष मेला समिति को काम करने के लिए बहुत कम समय मिला है। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 को अधिक भव्य और सफल बनाने के लिए मकर संक्रांति के बाद 22 जनवरी को गणेश पूजन कर दिया जाएगा। 30 जून तक मेले का पूरा कैलेंडर तैयार कर दिया जाएगा। जिससे व्यापारियों को अपनी दुकान लगाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now