Top News
Next Story
NewsPoint

Sirohi नम आंखों से दी बीके निर्वेर को अंतिम विदाई, श्रद्धासुमन अर्पित

Send Push
सिरोही न्यूज़ डेस्क, ब्रह्माकुमारी संस्थान महासचिव राजयोगी बीके निर्वेर का रविवार को नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर 12 बजे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पार्थिव शरीर को देश-विदेश से पहुंचे लोगों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी गई।सुबह 8 बजे से उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता रहा। मुक्तिधाम में विधि-विधान से संस्थान की मुय प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के पूर्व सुबह 10 बजे कॉन्फ्रेंस हाल पोर्च में बीके निर्वैर भाई के पार्थिव शरीर को रखा। जहां सुरक्षा गार्डों ने उनके समान में सलामी देकर विदाई दी। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो उनके निवास महादानी कॉटेज पहुंची। जहां उनके परिजन, भाई, भतीजे ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दादी कॉलेज में संयुक्त मुय प्रशासक राजयोगिनी बीके मुन्नी, ट्रोमा सेंटर स्टाफ, भाजपा गिरवर मंडल ने पुष्प अर्पित किए। दोपहर 12 बजे आबू रोड मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश में कहा कि बीके निर्वैर भाई युवावस्था में ब्रह्माकुमारीज़ में आए और अपना पूरा जीवन मानवसेवा में लगा दिया।

उनका समाज सेवा में अविस्मरणीय योगदान है। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु ने गहरा शोक जताते हुए लिखा कि राजयोगी बीके निर्वैर का जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण था। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीके निर्वेर ने अपना पूरा जीवन आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। अपनी निस्वार्थ सेवा से ज्ञान और करुणा का प्रसार किया। इसी प्रकार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, हरियाणा के मुयमंत्री नायबसिंह सैनी, गुजरात के मुयमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे समेत देश-विदेश के लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त की।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now