Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur में एक वर्षीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू, निकाली कलश यात्रा

Send Push
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर बनीपार्क कांति चंद्र रोड स्थित शांति जीवन में ओमकार सेवा संस्थान चौरिटेबल ट्रस्ट श्री डूंगरपुर के तत्वावधान में 3 अक्टूबर 2024 से 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार तक एक वर्षीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक अखिलेश शर्मा ने बताया कि जंगलेश्वर महादेव मंदिर से कांति चंद्र रोड स्थित कथा स्थल शांति जीवन तक हाथी, घोड़े और पालकी के शाही लवाजमा के साथ 21 सौ महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गंगा मैया के भजनों के साथ कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर बैण्ड बाजे की धुनों पर गंगा मैया के भजनों की प्रस्तुति पर महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया। कलश यात्रा का रास्ते में विभिन्न समाज सेवी संगठनों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

भाईजी संतोष सागर महाराज ने बताया कि 2 वर्ष से राजस्थान के सभी जिलों में घूम कर श्रीमद् भागवत गीता के बारे में जानकारी दी जा रही है। राजस्थान में अब तक 322 स्कूलों के विद्यार्थियों को श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करने का संकल्प दिलवाया है। राजस्थान में 400 से अधिक कथाएं कर चार लाख बच्चों एवं युवाओं को निशुल्क भागवत गीता भेंट कर चुके हैं।

संतोष सागर महाराज ने बताया कि यज्ञ ही श्रेष्ठ कर्म है क्योंकि यज्ञ के द्वारा ही मनुष्य ब्रह्म साक्षात्कार की पालना प्राप्त कर सकता है और ब्रह्म साक्षात्कार ही तो मनुष्य जीवन का अंतिम ध्येय है।एक वर्ष तक रोजाना धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंखला में शुक्रवार से 10 अक्टूबर 2024 तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एक साल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 12ः15 तक वैदिक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर हनुमान सोनी, रवि सैनी, त्रिलोक खंडेलवाल, विजयलक्ष्मी शर्मा, राजकुमार स्वामी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now