Top News
Next Story
NewsPoint

Dausa बांदीकुई में व्यापारियों ने अनाज मंडी का आज रखा अवकाश

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, बांदीकुई की नई अनाज मंड़ी शुक्रवार को बंद रहेगी। इन दिनों बाजरे की बंपर आवक हो रही है। ऐसे में बाजरा अधिक होने से इसका उठाव नहीं हो पा रहा है। व्यापारियों ने शुक्रवार को मंड़ी बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सहाय चौधरी ने बताया कि मंड़ी में बाजरे की बंपर आवक होने के कारण माल उठाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को मंड़ी बंद रहेगी। सिर्फ यहां माल लोडिंग व अनलोडिंग का काम होगा। मंड़ी बंद रहने के कारण किसान माल लेकर नहीं आए।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now