Top News
Next Story
NewsPoint

Kota दशहरा मेले में कश्मीर की वादियां दिखेंगे बर्फ से ढके पहाड़ और सेब के बगीचे

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा उमस भरे मौसम से परेशान कोटा के लोगों को इस बार मेले में राहत मिलेगी। मेले में उन्हें इस बार बिना कश्मीर जाए वहां की ठंडक का एहसास होगा। -5 डिग्री तापमान में वे बर्फ से ढके पहाड़ और सेब के बगीचे देख सकेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस बार मेले में आने वाले लोगों को कश्मीर की वादियां भी दिखाई देंगी। इसके लिए एक विशेष पंडाल मेला परिसर में आकार ले रहा है। पंडाल के भीतर तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे रहेगा। इस ठंडक भरे माहौल में लोगों को बर्फ से घिरे मकान, ट्यूलिप गार्डन, सेब और अखरोट के बगीचे के हुबहू मॉडल देखकर कश्मीर की सैर करने जैसी अनुभूति मिल सकेगी।

image

कश्मीर जैसा माहौल होगा

सेटअप तैयार कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पंडाल में आर्टिफिशियल तरीके से स्नोफॉल होती दिखाई देगी और बर्फ से घिरे पहाड़ और कश्मीर जैसे नुकीले पेड़ नजर आएंगे। वास्तविक झरना और बर्फ के पानी से निकली सफेद नदी भी दिखाई देगी। पहलगाम और चंदनवाड़ी जैसे शहरों और घरों के मॉडल, अखरोट, केसर और सेब के बगीचे बनाए जा रहे है। कश्मीर पंडाल का सेटअप लगाने के लिए तकरीबन 100 से 150 कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। यहां पर 70 गुणा 200 वर्ग फीट का डोम तैयार किया जा रहा है। इसके बाद रंग रोगन किया जाएगा। व्हाइट सैंड से बर्फ के दृश्य तैयार किए जाएंगे। मॉडल खड़ा करने के लिए तमिलनाडु, हैदराबाद, लखनऊ और दिल्ली से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। वहीं स्थानीय कारीगर भी इस काम में जुटे हुए हैं। इससे पहले जयपुर और जोधपुर में भी यह सेटअप लगाया जा चुका है। पूरे सेटअप को मेला उद्घाटन के दिन 3 अक्टूबर तक तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now