Top News
Next Story
NewsPoint

Bikaner विश्व पर्यटन दिवस पर जिले में किये गए अनेक आयोजन

Send Push

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 'टूरिज्म एंड पीस' थीम के साथ शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जूनागढ़ में इस अवसर पर शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक आयोजन का सिलसिला चला। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने पहुंचकर जूनागढ़ का अवलोकन किया। इन विदेशी सैलानियों का पर्यटन विभाग की ओर से स्वागत किया गया। राजस्थानी परिवेश में सजी धजी महिलाओं ने विदेशी सैलानियों काे तिलक लगाया। उनके साथ सेल्फी ली।

image

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बीकाजी की टेकरी पर साफ-सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगम के कार्मिकों के अलावा पुरातत्व विभाग के वृत्त अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा और शंकर हर्ष मौजूद रहे। इस दौरान मेरा बीकानेर मेरा सहयोग अभियान के तहत आमजन को शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को ही जूनागढ़ तथा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में देशी और विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी में लोक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे रोबीलों श्याम जोशी एवं श्याम कल्ला के साथ पर्यटकों ने नृत्य किया। शौक़ीन खान ने मश्क वादन तथा माने खान ने कच्छी घोड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now