Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur हेरिटेज निगम की 2,223 स्ट्रीट लाइटें खराब, 53 कॉलोनियां अंधेरे में

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर दीपावली को लेकर परकोटे में बाजारों में रोशनी होना शुरू हो गई है। दुकानें भी सजने लगी हैं, लेकिन हेरिटेज निगम के विद्युत शाखा के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कॉलोनियों में अंधेरा पसरा पड़ा है। हेरिटेज निगम की 53 कॉलोनियों और परकोटे में 2,223 से अधिक लाइटें खराब हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1 हजार से अधिक लाइट परकोटे में खराब हैं।

image

आगरा रोड की कॉलोनियों में करीब 500 लाइटें बंद हैं। अधिकतर लाइट एक माह से अधिक समय से खराब हैं, जिसकी 534 लोग शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी परकोटे के छोटी गलियों में है। वहां चोरियां बढ़ गई, हादसे हो रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर, घाटगेट, जयसिंहपुरा खाेर, सड़वा माेड़, मेर, रामगढ़ माेड़, कंवर नगर, बदनपुरा, शास्त्री नगर में 500 से अधिक लाइटें खराब पड़ी हैं।"कुछ जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें मिली हैं। ठीक करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।"
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now