Top News
Next Story
NewsPoint

Udaipur शहरवासियों का इंतजार खत्म, डांडिया आज से 3 दिन तक

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, शहरवासियों का इंतजार पूरा हो गया है। शहर के हृदयस्थली गांधी ग्राउंड पर शुक्रवार से अभिव्यक्ति डांडिया महोत्सव की शुरुआत होगी। इस अवसर पर माता रानी की विधिवत स्थापना और पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद दूधिया रोशनी और बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम पर भजनों और पारंपरिक गीतों पर उदयपुरवासी अभिव्यक्ति डांडिया नृत्य का आनंद ले सकेंगे।रजनीगंधा प्रेजेंट्स यह महोत्सव एसोसिएट विद पास-पास पल्स होगा। यह आयोजन पावर्ड बाय पेसिफिक यूनिवर्सिटी एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है। इस बार का खास आकर्षण पिछली बार की तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शिकरत करेगी।

महोत्सव के टिकट आयोजन स्थल के बाहर से भी खरीदे जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए 9928449627 और 7597911955 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और बेसब्री से इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है। गत वर्ष भी इसी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली और आस्था चौधरी ने शिरकत की थी।अन्य सहयोगी - नीलकंठ आईवीएफ, फाइनेंस पार्टनर एक्मे फिनट्रेड इंडिया, आरआर डेंटल कॉलेज, व्हाइटनेक्स्ट, शी सर्किल इंडिया, यूनाइटेड इंजीनियरिंग वर्क्स, मॉनसून सेलून, एचएएम एंटरप्राइजेज, बिजनेस सर्कल इंडिया, जय दृष्टि आई हॉस्पिटल, हिंद एंटरप्राइजेज, चौधरी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्रा. लि. के साथ गिफ्ट पार्टनर वीडियो शेक हैं।

मुख्य गोले में प्रशिक्षित जोड़े करेंगे डांस
इस महोत्सव के दौरान खान-पान की अलग-अलग स्टालें भी लगाई जाएंगी। इन पर आप अपने परिवार सहित लुत्फ उठा सकेंगे। डांडिया के मुख्य घेरे में प्रशिक्षण प्राप्त जोड़ों को ही नृत्य की अनुमति होगी। अन्य प्रतिभागियों के लिए बाहर एक अन्य गोले में डांस की सुविधा रहेगी।

अलग-अलग कैटेगिरी में रोज देंगे इनाम
तीन दिन यानी 6 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में केवल कपल और फैमिली को ही प्रवेश दिया जाएगा हर दिन बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड ब्वॉय, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट फैमिली, बेस्ट ग्रुप सहित अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now