Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur जेकेके में लघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी शुरू, महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क, प्रदर्शनी की शुरुआत के अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव नरेश पारीक, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक गौरव जोशी, महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी, पूर्व EPCH अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। दीया कुमारी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने, आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती से आयोजित इस प्रदर्शनी में महिला हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान कर सम्बल प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यटन की दृष्टि से नवाचार करते हुए होम स्टे आदि को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। दीया कुमारी ने प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों की महिलाओं द्वारा तैयार दैनिक घरेलु उपयोग के सामान, सजावट के सामान और अन्य कलात्मक उत्पादों का विभिन्न स्टाल्स पर अवलोकन कर सराहा और इन कुटीर उद्योग एवं महिला उद्योग शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने अपने सम्बोधन में महिला शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये हस्तशिल्प के उत्पादन जितने कालात्मक हैं उतने ही भावनात्मक भी है। उन्होंने सभी को इन उत्पादन को खरीदकर इनका प्रोत्साहन करने का आह्वान किया।महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि देश के 6 राज्यों से स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश भर के प्रसिद्ध शिल्पकारों, कुटीर उद्योग एवं महिला उद्योगों के उत्पादनों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जयपुर की केंद्रीय महिला इकाई की ओर से 85 स्टॉल लगाई गई हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now