Top News
Next Story
NewsPoint

Hanumangarh प्लाट विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामले दर्ज

Send Push

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, हनुमानगढ़ के नूरपुरा गांव में एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के पांच जने घायल हो गए। इस मामले में सदर थाने में परस्पर मामले दर्ज किए गए हैं। सदर थाने के हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती एक पक्ष के नानक राम (42) पुत्र वीरूराम सांसी निवासी वार्ड 2, चक 4 एमओडी, नूरपुरा ने पर्चा बयान में बताया कि उसका और हरभजिया का गांव में एक प्लाट को लेकर विवाद है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पर था। उसके पिता वीरूराम प्लाट पर थे। उसके पिता वीरूराम ने उसे फोन कर बताया कि हरभजिया उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। जब वह अपने पिता के प्लाट पर गया तो गुलाबिया, बागाराम, नानक राम पुत्र हरभजिया, सोना देवी, मनो,

राजो, कमलेश, शीलो व पांच अन्य जने दो बाइक व एक रिक्शा पर सवार होकर आए और उस पर लाठियों व ईंटों से हमला कर दिया। गुलाबिया ने उसके सिर पर डंडा मारा। नानक राम ने कमर पर डंडा मारा। नानक राम व अन्य ने उसके पिता वीरू राम पर भी डंडों से हमला कर मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां लच्छो देवी व अन्य लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। उसे व उसके पिता को उपचार के लिए डबलीराठान अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद वह पिता को उपचार के लिए लेकर कस्बे के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचा। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती जंक्शन के वार्ड 3 नई खुंजा निवासी बागाराम (45) पुत्र जग्गू राम सांसी ने पर्चा बयान के जरिए मामला दर्ज कराया कि उसके व वीरू राम के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है।

गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह, सोना देवी, मनो, रवि, गुलाब, नानकू टेम्पो में सवार होकर उसके चाचा सुखा के प्लॉट पर गए। तभी वीरूराम, नानक राम, दीपू व 8 अन्य लोग आए। उनके पास डंडे, कुल्हाड़ी व सरिए थे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह, उसकी भाभी सोना देवी (60) पत्नी हरभजराम सांसी व पोता धोला घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए और उन्हें बचाया। उन्हें एंबुलेंस के जरिए डबलीराठान के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए कस्बे के राजकीय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पर्चा बयानों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now