Top News
Next Story
NewsPoint

Jodhpur बंगाली समाज दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर, दुर्गा पूजा महोत्सव 7 अक्टूबर से

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर बंगाली समाज के पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी में जुटा है। 7 से 12 अक्टूबर तक बंगाली समाज दुर्गा पूजा महोत्सव मनाएगा। इसके लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार की जा रही है। वहीं आयोजन के लिए पंडाल भी सजने शुरु हो चुके है। इधर कोलकाता से आए हुए मूर्ति कलाकार पिछले 3 माह से प्रतिमा को तैयार करने में जुटे है। गंगा नदी से लाए मिट्टी से मां दुर्गा सहित गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, सरस्वती की प्रतिमा तैयार की गई है।बंगाली समाज के प्रवक्ता सुमन विश्वास ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 7 अक्टूबर को देवी बोधन के साथ शुरू होकर 12 अक्टूबर विजय दशमी तक चलेगा I कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की अस्थाई मूर्ति स्थापना के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

बास व थर्माकोल से तैयार हो रहा है पंडाल

मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना व पूजा के लिए शहर में कई स्थानों पर पंडाल तैयार किए जा रहे हे। कुड़ी भगतासनी नवें सेक्टर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में करीब 7 लाख रुपए की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल 50 स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा है जिसकी हाइट लगभग 25 फीट रखी गई है।पंडाल में बांस, पेलाई, थर्मोकॉल और लोहे का स्ट्रेस, अलग-अलग रंग बिरंगी कपड़े और भव्यता के लिए रंग बिरंगी एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया गयाI देवी बोधन के साथ शुरू होकर महोत्सव महाषष्टी से दशहरा तक समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा I

15 फीट की इकोफ्रेंडली प्रतिमा स्थापित होगी

महोत्सव के पांडाल में 15 फीट की मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी I मां दुर्गा की भव्य मूर्ति कोलकाता से आए हुए मूर्ति कलाकारों द्वार गंगा की मिट्टी से लगभग 3 महीने में प्रतिमा तैयार किया गया है I मूर्ति इकोफ्रेंडली है I मां दुर्गा के मूर्ति के साथ साथ गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, सरस्वती, को स्थापित किया जाएगा I मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना कोलकाता से आए हुए पंडित द्वारा किया जाएगा I

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now