Top News
Next Story
NewsPoint

Bharatpur लोकसभा अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला का भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में माला, साफा एवं पुष्प भेंटकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कोटा से गोल्डन टैंपल ट्रेन से मथुरा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान भरतपुर रेलवे स्टेशन पर ओम बिडला थोड़ी देर के लिए उतरे।

उनके स्वागत सम्मान के लिए भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, पूर्व विधायक विजय बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, भाजपा नेता यश अग्रवाल, सम्मान संयोजक बृजेश अग्रवाल, गिरधारी लाल गुप्ता, शिवानी दायमा,सुखबीर सिंह जौनपुरिया, हंसराज गुर्जर सहित सैकडों भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सम्मान किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सभी का आभार जताया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now