Top News
Next Story
NewsPoint

वन विभाग ओर आर्मी की कड़ी मशक्कत से पकड़ा गया तेंदुआ, 3 लोगों को बना चुका शिकार

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, पांच दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया गया। राजस्थान के उदयपुर में तेंदुआ ने पांच दिनों के भीतर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था।तेंदुए को पकड़ने के लिए आर्मी की टीम की मदद लेनी पड़ गई। वन विभाग और आर्मी की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ा। गौरतलब है कि तेंदुए ने जिस जगह महिला का शिकार किया था, उसकी जगह वो पिंजरे में कैद हो गया।

image

कैसे पिंजरे में फंसा तेंदुआ

आर्मी और वन विभाग की टीम ने एक बड़ा पिंजरा लगाया और उसके आस पास मछली के पानी का छिड़काव किया गया। पिंजरे में मांस भी रखा गया। इससे आकर्षित होकर तेंदुआ खुद पिंजरे में आ पहुंचा।

टीम ने ली टेक्नोलॉजी की मदद

तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमों ने टेकनोलॉजी का भी सहारा लिया। जंगलों में तेंदुए को ट्रैक करने के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई थी। उसके पगमार्क को भी ट्रैक किया गया। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम ने छह जगह पिंजरे लगाए थे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now