Virat Kohli Reaction on Akash Deep Six (Source X)
Akash Deep’s Back to Back Six Video: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कुछ ऐसा करनामा किया जिससे पूरे दर्शक और खुद टीम इंडिया हैरान हो गई। टीम इंडिया की पहली पारी में आठवें विकेट के बल्लेबाजी करने के लिए आकाश दीप उतरे। वह विराट कोहली के द्वारा गिफ्ट किया हुआ बल्ला लेकर बैटिंग करने आए थे।
इस बल्ले के साथ ही उन्होंने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए। उनका यह रौद्र अवतार देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलियन डॉलर रिएक्शन दिया जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। इस 2 गेंदों पर 2 छक्के का वीडियो और कोहली-रोहित का रिएक्शन देखिए।
देखें: Akash Deep का बैक टू बैक Six Videoआकाश दीप के सिक्स पर विराट कोहली का रिएक्शनAkashdeep 😭🔥 pic.twitter.com/NdP1ouSuBT
— ನಿಶಾಂತ್ 🍁⁴⁵ (@Loyalyuvifan_) September 30, 2024
भारत ने पहली पारी की घोषितAkash Deep smashed 2 sixes in 2 balls with Virat Kohli's bat 😂👌 pic.twitter.com/DTFEoMSKVU
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 30, 2024
भारत ने चौथे दिन तेज बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई।
- भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली।
- रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
- वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
- केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
- रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए।
- बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।
You may also like
महाराष्ट्र में गाय को राज्य माता घोषित करने की घोषणा शिवसेना गठबंधन सरकार ने की
देश से मानसून विदा होते ही 'ला नीना' का असर, दिसंबर-जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
स्पैम कॉल और साइबर फ्रॉड होगा कम, 1 अक्टूबर से टेलिकॉम कंपनियां नॉन-व्हाइटलिस्टेड वेब लिंक SMS ट्रांसमिशन की करेंगी जांच
महाराष्ट्र में गाय को राज्य माता घोषित करने की घोषणा शिवसेना गठबंधन सरकार ने की
देश से मानसून विदा होते ही 'ला नीना' का असर, दिसंबर-जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड