Top News
Next Story
NewsPoint

500 से ज्यादा किस्म के केले बेचकर ये शख्स कर रहा है लाखों की कमाई, मिलिए केरल के विनोद सहदेवन नायर से

Send Push
आज हम आपको केरल के रहने वाले विनोद सहदेवन नायर की कहानी के बारे में बताने वाले हैं. विनोद सहदेवन नायर 500 से भी ज्यादा किस्म के केले की खेती करते हैं. अपनी केले की खेती से विनोद सहदेवन नायर आज लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कैसे विनोद ने केले का बिजनेस शुरू किया और इसे इस मुकाम तक पहुंचाया. फिजिक्स में बीएससी ग्रेजुएट हैं विनोद सहदेवन नायरविनोद सहदेवन नायर केरल के तिरुअनंतपुरम के रहने वाले हैं. शिक्षा की बात करें तो, विनोद ने फिजिक्स में बीएससी की डिग्री ले रखी है, जिसके बाद विनोद ने कुछ समय तक नौकरी की. विनोद की मां के निधन होने के बाद वह अपनी छोड़कर अपने घर वापस आ गए और अपने खेतों के बारे में सोचा. शुरू की केले की खेतीविनोद बाकी लोगों से कुछ अलग करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने केले की अलग अलग किस्मों के बारे में जानना शुरू किया, जो केरल में आमतौर पर नहीं पाई जाती हैं. इसके अलावा अलग अलग किस्मों के बारे में और जानने के लिए वह गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, ओडिशा, असम और मणिपुर जैसे राज्यों में गए. इतना ही नहीं उन्होंने केले की किस्मों के लिए बागवानी विभागों, अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों से भी संपर्क किया. आज विनोद सहदेवन नायर के पास केले की 500 किस्में हैं. इसमें लेडीज फिंगर केला, लाल केला और ब्लू जावा जैसी अंतरराष्‍ट्रीय किस्में भी शामिल हैं. केले से करते हैं लाखों की कमाईविनोद सहदेवन नायर बाहर के देशों में जाकर भी अलग अलग किस्म के केलों को हासिल किया. आज वह अपनी केले की उपज से हर महीने 1 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं.
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now