Top News
Next Story
NewsPoint

ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय…

Send Push

Brush After Breakfast: सेहतमंद रहने के लिए हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए रोज कुछ आदतों का पालन करना होता है, जिनमें ब्रश करना भी शामिल है। लोग रोज ही ब्रश करते हैं और उसके बाद कुछ खाते-पीते हैं। पिछले कुछ समय से युवाओं में ब्रश करने को लेकर एक अजीब सा ट्रेंड था। ये लोग पहले खा-पी लेते हैं और फिर समय मिलने पर ब्रश करते हैं। हालांकि, उनका ऐसा करने के पीछे कारण था आलस, मगर आज हम आपको बताएंगे कि डेंटल एक्सपर्ट्स भी इस बात से पूरी तरह इत्तेफाक रखते हैं कि हमें ब्रेकफास्ट करने के बाद ही ब्रश करना चाहिए। चलिए जानते हैं इसका कारण।

ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना चाहिए, मगर क्यों?

जी हां, ओरल हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉक्टर संदेश मायेकर के अनुसार, भोजन करने के बाद दांतों और मसूड़ों में खाना चिपक जाता है। इस खाने से प्लाक बनता है। प्लाक से दांत खराब होते हैं। इसलिए दांतों की सफाई हमें हमेशा भोजन के बाद करनी चाहिए। इस पर एक्सपर्ट कहते हैं कि रात को जब हम खाना खाने के बाद ब्रश करते हैं तो मुंह और दांत साफ हो जाते हैं। ऐसे में सुबह के समय मुंह के अंदर जो बैक्टीरिया बनते हैं वो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। उन बैक्टीरिया की मदद से पाचन शक्ति मजबूत होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से ये बैक्टीरिया पेट में जाते हैं, जिससे सुबह के समय फ्रेश होने में मदद मिलती है।

कब करें ब्रश?

हालांकि, यह बात सही है कि नाश्ते के बाद ब्रश करना चाहिए। मगर हमें नाश्ते के तुरंत बाद भी ब्रश नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम नाश्ते में ऐसी चीजें खाते हैं जो एसिडिक होती हैं। जब हम ब्रश करेंगे तो वो एसिडिक पार्टिकल्स रगड़ने से पेट के अंदर पहुंच सकते हैं, जिससे पेट में दर्द और गैस हो सकती है। ब्रश करने का सही समय है सुबह ब्रेकफास्ट करने के 30-40 मिनट बाद और रात में डिनर करने के आधे घंटे बाद।

ब्रशिंग के साथ और क्या करें?

ओरल हेल्थ के लिए सिर्फ ब्रशिंग करना सही तरीका नहीं है। ब्रश करने के साथ जीभ की सफाई यानी टंग क्लीनिंग भी जरूरी है। इससे जीभ पर जमी सफेद परत साफ होती है। हफ्ते में 2 से 3 बार फ्लॉसिंग (फ्लॉसिंग दांतों के बीच पतले धागे को घुमाने की प्रक्रिया है)। इससे दांतों के बीच फंसी गंदगी साफ होती है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now