Top News
Next Story
NewsPoint

Sarv Pitru Amavasya- आज हैं सर्वपितृ अमावस्या, पितृ आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय

Send Push

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही महत्व हैं, इस दौरान हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए कई अनुष्ठानल करते हैँ। ऐसे में अगर हम बात करें पितृ अमावस्या की तो इसका बहुत ही हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व हैँ। आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल मनाया जाने वाला यह अवसर वंशजों को श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठानों के माध्यम से अपने पूर्वजों को याद करने का अवसर देता है। अगर आप अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो करें ये उपाय-

इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर, 2024 को पड़ रही है, जो आज है। इस दिन कुछ खास काम करने से पूर्वजों से मिलने वाले आशीर्वाद में वृद्धि हो सकती है।

तिल के लड्डू का भोग लगाएँ:

तिल का लड्डू बनाएँ और इसे मंदिर में चढ़ाएँ। इसके अलावा, मन ही मन अपनी इच्छा रखते हुए कौओं, गायों और कुत्तों को लड्डू खिलाएं। यह लंबे समय से चली आ रही इच्छाओं को पूरा करने में मदद करता है।

image

उत्तर-पूर्व में दीपक जलाएं:

उत्तर-पूर्व दिशा में सर्व पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों को याद करते हुए इस दिशा में दीपक जलाएं। आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

श्राद्ध और तर्पण करें:

अपने पूर्वजों के सम्मान में श्राद्ध और तर्पण अनुष्ठान करें, क्योंकि इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

image

देवी लक्ष्मी के लिए घी का दीपक:

देवी लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उनके मंत्र का 108 बार जाप करें। यह अनुष्ठान वित्तीय समस्याओं को दूर करता है और समृद्धि को आकर्षित करता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now