Top News
Next Story
NewsPoint

बेलपत्र की जगह इस 5 पत्तों से करें, भगवान शिव की पूजा,सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Send Push

लाइव हिंदी खबर :-अक्सर जब भगवान शिव की पूजा की बात होती है तो दूध और चावल के साथ सबसे पहले जिस चीज का नाम लिया जाता है वह है बेल पत्र। शिव पुराण में भी इस बात का जिक्र है कि भगवान शिव को बेलपत्र बहुत पसंद हैं। भोले का हर भक्त उन्हें खुश करने के लिए बेल पत्र चढ़ाता है। मगर शायद कुछ लोग ही जानते हैं कि भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूसरे पत्ते भी प्रिय होते हैं। अगर आपको पूजा करते समय बेल पत्र ना भी मिलें तोभी आप इन दूसरे पत्तों से भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। आप भी जानिए कौन से हैं वो पत्ते।

1. भांग

image

भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है भांग। तो अगर आप चाहें तो भगवान भोले को भांग के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। भांग का पत्ता या भांग का शरबत बनाकर आप भगवान भोले को चढ़ा सकते हैं इससे शिव बडे़ प्रसन्न होते हैं। भांग एक तरह की औषधि है। कहते हैं जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का उपचार करने के लिए भांग के पत्तो का इस्तेमाल किया गया था। बस तभी से ये पत्ते शिव जी के प्रिय हो गए।

2. धतूरा

image

धतूरे का फल और पत्ता भी औषधि गुणों वाला होता है। शिव पुराण में बताया गया है कि शिव को धतूरा भी काफी पसंद है। आप भी अपनी पूजा में धतूरे को शामिल करना बिल्कुल ना भूलें। इस शिवरात्री पर आप बेल की पत्तों के जगह धतूरे के पत्तों को भी शिव को अर्पित कर सकते हैं।

3. आक

image

आक का फूल और पत्ता दोनों ही शिव को चढ़ाया जाता है। यह भी शिव को काफी प्रिय होते हैं। कहा यह भी जाता है कि भगवान शिव को आक चढ़ाने वाले मानसिक और शारीरिक सभी तरह के कष्ट से दूर रहते हैं। तो बस आप भी इस श्रावण शिव को आक के पत्ते और फूल समर्पित कर सकते हैं।

4. पीपल का पत्ता

image

पुराणों में पीपल के पत्ते का खासा महत्व होता है। कहा यह भी जाता है कि इस पत्ते में त्रीदेव का वास होता है। साथ ही पीपल के पत्ते पर शिव स्वंय विराजमान होते हैं। इसलिए आप अपनी शिव पूजा में पीपल को भी शामिल कर सकते हैं।

5. दूर्वा

image

दूर्वा यानी घास के बारे में भी वेदों में बताया गया है कि इनमें अमृत का वास होता है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश दोनों को ही दूर्वा बेहद पसंद होता है। तो इस श्रावण आप भी बेलपत्र की जगह दूर्वा घास को समर्पित कर सकते हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now