Top News
Next Story
NewsPoint

मुंबई में रतन टाटा के पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा NCPA, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

Send Push

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अंतिम दर्शन के लिए रतन टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने रतन टाट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अनमोल रत्न खो गया है। रतनजी टाटा नैतिकता और उद्यमशीलता के अपूर्व और आदर्श संगम थे। लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किवंदती थी। उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्व.रतनजी टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

रतत टाटा के निधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व दिया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now