Top News
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: सजी धजी दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, लेकिन अपनी एक कमी के कारण सामने नहीं आ सका दूल्हा, अब हुआ जाकर....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस घटना के बाद परिवार के लोग भी सदमे में हैं और परेशान है। जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को एक शादी होनी थी, दुल्हन तैयार सजी संवरी दूल्हे और बारात का का इंतजार कर रही थी। रिश्तेदार भी दूल्हे के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। लेकिन मुहुर्त गुजर जाने के बाद भी न तो दूल्हा आया और न ही बारात यहां तक की उसने फोन तक नहीं उठाया। दो दिनों तक दूल्हे का इंतजार करने के बाद आखिर बुधवार को दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दरअसल नजदीक के श्रीगंगानगर जिले में रहने वाली 25 साल की युवती के साथ यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। वह अपने किसी रिश्तेदार के अनूपगढ़ जिले में स्थित गांव में शादी करने के लिए आई थी। दूल्हा परतोड़ा गांव से आने वाला था। शादी से पहले कार्ड बांट दिए गए थे और छह अक्टूबर को शादी तय थी। दुल्हन तैयार होकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा नहीं आया अब जाकर केस दर्ज हुआ है।

पिता और भाई की हो चुकी हैं मौत
इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि करीब दो साल पहले युवती से गांव के एक मेले में युवक की पहचान हुई थी। उसके बाद दोनो में प्रेम हो गया। दोनो मिलने लगे और इस दौरान दोनो के बीच संबध भी बने। युवक ने युवती से शादी करने की मंजूरी दे दी थी। इस बीच युवती गर्भवती हो गई और सितंबर के महीने में युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। अब अक्टूबर में शादी तय की गई थी। लेकिन दूल्हा फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि युवती के पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है वह केवल अपनी मां के साथ रहती है।

pc- chetnamanch.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now