Automobile
Next Story
NewsPoint

टोल प्लाजा से जुड़ा यह नियम जान लेंगे तो टोल टैक्स देने से बच सकते हैं, NHAI ने खुद कहीं ये बातें

Send Push
भारत में हर दिन लाखों लोग अलग-अलग वाहनों से नैशनल हाइवे या स्टेट हाइवे से गुजरते हैं और उनसे अच्छी सड़क पर चलने के लिए कुछ चार्ज भी देने होते हैं, जिसे टोल टैक्स कहा जाता है। सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए पैसे जुटाने वास्ते स्टेट और नैशनल हाइवे पर कुछ किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थापित क‍िए गए हैं। हालांकि, हर एक्सप्रेसवे या हाइवे का टोल शुल्क एक जैसा नहीं होता है। लेकिन आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से टोल टैक्स पूरी तरह फ्री हो सकता है। सही नियम जान लेंदेश के स्टेट और नैशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे से रोजाना करोड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। इस दौरान वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना पड़ता है। हालांकि, कई बार टोल प्लाजा पर लंबी लाइन होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना तो करना पड़ता ही है, साथ ही उन्हें टोल भी चुकाना पड़ता है। हालांकि, कुछ साल पहले एक नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत देने वाला था, बल्कि इस नियम के बारे में जानकारी होने पर आपको टोल देने से भी छुटकारा मिल सकता है।साल 2021 में नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) लोगों की सहूलियत के लिए एक नियम लाई थी। इस नियम का मकसद था कि कोई भी वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा न रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल दिए वहां से जा सकता है। कितने विलंब पर?एनएचआईए के नियम के अनुसार, टोल प्लाजा पर अगर ज्यादा भीड़ है या फिर वहां 10 सेकेंड से ज्यादा रुकना पड़ रहा है, तो निशुल्क टोल का नियम लागू होगा। इस दौरान अगर आपको समस्या आती है तो एनएचआई की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं। यह शर्त हो तभी..नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नियम कहता है कि टोल प्लाजा पर अगर 100 मीटर के दायरे में वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है, तो उस स्थिति में भी टोल टैक्स नहीं देना होता है। हालांकि, इस 100 मीटर में एक पीली पट्टी का होना जरूरी माना जाता है। आपकी गाड़ी अगर इससे दूर है तो आपको टोल टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा टोल प्लाजा पर लगी फास्टैग मशीन के काम नहीं करने पर भी आप इससे बच सकते हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now