Business
Next Story
NewsPoint

EY के बाद अब HCLTech में 40 साल के एनालिस्ट की मौत, वर्कलोड या कुछ और...?

Send Push
नई दिल्‍ली: HCLTech के नागपुर ऑफिस में एक सीनियर एनालिस्‍ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनका नाम नितिन एडविन माइकल था। शुक्रवार शाम को वह बाथरूम में बेहोश पाए गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कंपनी ने उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह घटना अर्न्स्‍ट एंड यंग (ईवाई) में काम करने वाली 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्‍ना सेबेस्टियन की मौत के कुछ दिन बाद हुई है। अन्‍ना की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत ज्‍यादा वर्कलोड के चलते हुई। नागपुर में HCLTech के ऑफिस में काम करने वाले नितिन एडविन माइकल शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ऑफिस के वॉशरूम में बेहोश पाए गए थे। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत AIIMS, नागपुर पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। एडव‍िन के परिवार में कौन? माइकल HCLTech में सीनियर एनालिस्ट थे। उनके परिवार में पत्नी और 6 साल का एक बेटा है। ऑफिस क्लीनिक में उन्हें फर्स्ट एड दिया गया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। HCLTech ने इस घटना पर दुख जताया है। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी ने क्‍या कहा? कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, HCLTech मृतक कर्मचारी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। हमारे कर्मचारियों की सेहत हमारी प्राथमिकता है। HCLTech अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए हेल्थकेयर प्रोग्राम चलाती है। इसमें ऑफिस में क्लीनिक और सालाना हेल्थ चेकअप शामिल हैं। सीए की मौत का मामले अभी नहीं पड़ा ठंडा एडविन के निधन की खबर ऐसे समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले पुणे में EY में काम करने वाली CA अन्‍ना सेबेस्टियन की मौत हो गई थी। उनके परिवार का आरोप है कि अन्‍ना पर काम का बहुत प्रेशर था। EY के पुणे ऑफिस में उन्‍हें काम करते हुए सिर्फ चार महीने ही बीते थे। उनकी मौत के बाद वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई थी।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now