India
Next Story
NewsPoint

MP: चार पीढ़ियां जहां रही उस घर को दबंगों ने छीना, जबलपुर में महिला के मकान पर चलाई JCB, ऐसे वापस मिला बसेरा

Send Push
जबलपुर: एमपी के जबलपुर में दंबगों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। ताजा मामला एक आदिवासी महिला का घर तोड़कर कब्जा करने का सामने आया है। पीड़ित महिला साधना गोंड का आरोप है कि जबर सिंह चौपड़ा नाम के व्यक्ति ने उनके घर के फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया। यही नहीं पीड़ित का परिवार पिछली चार पीढ़ियों से उस घर में रह रहा था। जबलपुर में एक आदिवासी महिला के साथ हुई ज्यादती से पूरा इलाका गुस्से में है। आरोपी ने महिला को परेशान करते हुए उनके घर का सामान भी बाहर फेंक दिया गया है। धोखे से घर पर किया कब्जासाधना गोंड नामक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबर सिंह चौपड़ा ने उनके करोड़ों के घर पर कब्जा कर लिया। जबर सिंह ने धोखे से उनके घर के फर्जी कागजात बनवा लिए थे। घर का सारा सामान सड़क पर फेंकाफिर एक दिन अचानक जबर सिंह अपने आदमियों के साथ आया और उनके घर को तोड़कर कब्जा कर लिया। साधना ने बताया कि उनका सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया। ऐसे हटाया गया दबंगों का कब्जामामले की जानकारी मिलने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी विरोध जताया। पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से साधना का घर दबंगों से मुक्त कराया। गोंगपा पार्टी ने खोला मोर्चाइस मामले पर गोंगपा पार्टी के नेता राधेश्याम काकोड़िया ने बताया कि जबर सिंह चौपड़ा ने साधना गुप्ता के नाम से घर खरीदा था। साधना गोंड को इसकी भनक तक नहीं लगी। राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मदन महल थाने, पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से की है। आंदोलन की चेतावनीराधेश्याम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर साधना गोंड को जल्द न्याय नहीं मिला तो गोंडवाना पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now