India
Next Story
NewsPoint

बिहार में शादी करने 1300 किमी दूर से आया दूल्हा, दुल्हन संग लौटते समय दिनदहाड़े सड़क पर रोया; जानें क्यों

Send Push
कैमूर: बिहार के कैमूर से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले के भगवानपुर में रविवार को एक शादी के बाद दुल्हन को अगवा करने की कोशिश की गई। इस दौरान बदमाशों ने दूल्हे के परिवार वालों को भी पीटा। वहीं स्थानीय लोग और पुलिस के आने पर बदमाश भाग गए। दूल्हा राजस्थान से आया था और उसने दुल्हन के परिवार को 20 हजार रुपये दिए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना भगवानपुर थाने के माता मुंडेश्वरी धाम में हुई। राजस्थान के पाली से आई थी बारातजानकारी के अनुसार, राजस्थान के पाली जिले से बारात आई थी। शादी के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर ई-रिक्शा से कृष्णापुर जा रहा था, तभी तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने दुल्हन को छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर दूल्हे के परिवार वालों को पीटने लगे। तभी संयोग से सरैयां गांव के रहने वाले कमलेश सिंह ( ग्रामीण चिकित्सक ) हैं, वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने शोर-शराबा सुनकर अपनी बाइक रोकी और बदमाशों को डांटा। तभी सामने से पुलिस की गाड़ी (डायल 112) आती दिखी तो बदमाश भाग गए। कपड़ों की खरीदारी के लिए दिए 20 हजारदूल्हे का नाम विनोद कुमार है और वह राजस्थान के पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के बोयल गांव का रहने वाला है। उसके पिता जोरा राम ने बताया कि शादी दो दिन पहले ही एक महिला के माध्यम से तय हुई थी। उन्होंने 20 हजार रुपये कपड़ों की खरीदारी के लिए दुल्हन पक्ष को दिया था। अब इस घटना के बाद से ही शादी पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच कर रही पुलिसथाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों के आने के बाद ही मामले का पर्दाफाश होगा। अभी वधू की आयु का भी सत्यापन कराया जाएगा। किन शर्तों पर विवाह किया गया है, इसका भी पता किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now