Sports
Next Story
NewsPoint

IRE vs SA Highlights: एक ने ठोकी सेंचुरी, दूसरा गेंद से चमका... दो भाईयों ने मिलकर साउथ अफ्रीका की लंका लगा दी

Send Push
अबु धाबी: आयरलैंड की टीम ने टी20 क्रिकेट में पहली बार साउथ अफ्रीका पर जीत हासिल कर ली है। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने रॉस अडायर की शतकीय पारी की मदद से 6 विकेट पर 195 रन बनाए। एक समय साउथ अफ्रीका जीत हासिल करती दिख रही थी लेकिन टीम 9 विकेट पर 185 रन ही बना सकी। इससे पहले आयरलैंड साउथ अफ्रीका को वनडे में हरा चुकी थी। स्टर्लिंग और अडायर ने जोड़े 137 रनसाउथ अफ्रीका के खिलाफ पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर ने आयरलैंड को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 137 रनों की साझेदारी बनाई। कप्तान स्टर्लिंग के बल्ले से 31 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन निकले। 30 साल के अडायर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। 58 गेंद पर 100 रनों की पारी खेलने के बाद रॉस अडायर वापस लौटे। उनकी पारी में 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इसके बाद डॉकरेल के अलावा कोई आयरलैंड का बल्लेबाज नहीं चला। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 39 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए। वियान मुल्डर को दो सफलता मिली। साउथ अफ्रीका का मिडिल ऑर्डर फेलसाउथ अफ्रीका को रयान रेकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 28 गेंदों पर दोनों ने 50 रन जोड़ दिए। रेकेल्टन 22 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ रीजा ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। रीजा हेंड्रिक्स 32 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। यहीं से साउथ अफ्रीका की पारी पटरी से उतर गई। आखिरी 2 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे और 6 विकेट बचे हुए थे। शतकवीर रॉस के भाई मार्क अडायर ने 19वें ओवर में 5 रन देकर मुल्डर, ब्रीट्जके और कावा पीटर को आउट कर दिया। उन्होंने मैच में चार विकेट झटके। आखिरी ओवर में ग्राहम ह्यूम ने दो विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को 185 रनों पर रोक दिया। टॉप-3 के अलावा कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाया।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now