Top News
Next Story
NewsPoint

हरियाणा में इस दिन होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, 2 डेप्युटी सीएम बनाए जाने की चर्चा

Send Push
चंडीगढ़: हरियाणा में दशहरे के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नई कैबिनेट के गठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच चुनाव जीतने वाले बड़े नेताओं ने दिल्ली दरबार में लॉबिंग शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। हाईकमान की ओर से नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हरी झंडी दी जा चुकी है। औपचारिक प्रक्रिया अभी बाकी है।अधिकांश पुराने मंत्रियों के चुनाव हारने से नई सरकार में नए लोगों को मौका मिल सकता है। 2 डेप्युटी सीएम बनाए जाने की चर्चा भी तेज है। वरिष्ठता के आधार पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को मौका मिल सकता है। मंत्री पद के लिए पुराने चेहरों में मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इन्हें बनाया जा सकता है मंत्रीनए चेहरों में फरीदाबाद से विपुल गोयल, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बादशाहपुर से राव नरवीर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, जींद से डॉ. कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डॉ. अरविंद शर्मा और यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा का नाम चर्चाओं में आ गए हैं। हरविंदर कल्याण को बनाया जा सकता है विधानसभा स्पीकरकरनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चाएं हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हम यहां सीएम चेहरा और शपथ पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। यह सब दशहरे के बाद तय किया जाएगा।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now