Top News
Next Story
NewsPoint

रांचीवासियों के लिए खुशखबरी: ट्रांसपोर्ट नगर की मिली सौगात, CM हेमंत बोले- ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Send Push
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची को नवरात्र में दो बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुकूरहुटू में एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन किया। वहीं शुक्रवार 4 अक्टूबर से रांची में नवनिर्मित कांटाटोली फ्लाईओवर में भी 4 लेन में वाहन दौड़ेंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 की रखी गई आधारशिलामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम और सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 के उद्घाटन के साथ ही फेज -2 की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। image जरूरत के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाई जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी, उसी के अनुरूप सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ। फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है। image आम नागरिक के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को होगी सुविधामुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। यातायात व्यवस्था सुगम होगा।शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे, जिससे सड़कों पर आवागमन में आसानी होगी। वहीं, भारी माल वाहक वाहनों के पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग, वाहन चालकों के ठहरने सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कार्य एक ही जगह हो सकेंगे। image कई अन्य गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से इस इलाके में कई अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर का विस्तार होगा। यहां शहरी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेगी। कारोबार में गति आएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now