Top News
Next Story
NewsPoint

शुभ मुर्हूत में पूजा करने के लिए घर में इस तरह सजाएं मां दुर्गा का दरबार, जाग जाएगी सोई किस्मत

Send Push
साल 2024 में शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। अब से 9 दिन, 11 अक्टूबर तक मां दूर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग दिन पूजा की जाएगी। नवरात्रि में घर पर माता की पूजा करने के लिए मंदिर की साफ-सफाई और डेकोरेशन जरूरी होता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका मंदिर सबसे सुंदर दिखे।

अगर नवरात्रि पर आप भी घर में कलश स्थापना कर रहे हैं, और चाहते हैं कि मां के दरबार को खूबसूरत लुक दें तो दरबार को सजाने के तरीके जान लीजिए। दरअसल मंदिर को सजाने के लिए कई चीजें आजमाई जा सकती हैं, जिनका इस्तेमाल करने की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। जिससे मां दुर्गा का आगमन शुभ रहेगा और माता का आशीर्वाद भी बना रहेगा।(फोटो साभार:freepic)
मां के दरबार का डेकोरेशन image

सबसे पहले आप जिस पर भी चौकी पर माता रानी का दरबार सजा रहे हैं उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर ही मां का दरबार लगाएं। साथ ही चौकी पर लाल और पीले फूलों के साथ रंग-बिरंगे फूलों से सजावट करें। पूजा घर के दरवाजे पर दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाना ना भूलें। इससे मंदिर की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है।


मिट्टी के समान भी आएंगे काम image

अगर आप घर के मंदिर यानी मां के दरबार को यूनिक और ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं तो मिट्टी से बने समानों से भी सजावट कर सकते हैं। इसके लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसमें फ्लोटिंग कैंडल जलाकर तैराएं, इससे पूरा मंदिर जगमग रहेगा। साथ ही बेहद ही खूबसूरत भी दिखेगा।


कपड़ों से सजाएं दरबार image

माता रानी के दरबार में रंग-बिरंगे कपड़ों से भी सजा सकते हैं। इसके लिए बाजार से रंग-बिरंगे चुनरी लेकर आएं और इसे मां के दरबार के चारों तरफ पर्दों के तरह सजाएं। साथ ही इसमें कई कलर के लाइट और फूल भी लगा सकते हैं। इससे मां का दरबार और भी प्यारा लगने लगेगा। कलरफुल होने से सुंदरता बढ़ जाएगी।


दीपक से सजाएं मंदिर image

मंदिर में पूजा करने के लिए दीपक जलाने के अलावा आप इससे सजावट भी कर सकते हैं। आप चाहें तो डिजाइन वाले दीये का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें लाइट वाले दीपक भी मार्केट में आराम से मिल जाएंगे। मंदिर के दरवाजों पर लंबी-लंबी नकली फूलों, शंख और मोतियों की मदद से भी सजावट कर सकते हैं।


लाइट से बनाएं डिजाइन image

अगर मिनिमल और ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं और मंदिर की थीम वाइट है गोल्डन लाइट्स की मदद से माता रानी का दरबार सजा सकती हैं। आपको ओम से लेकर जय माता दी जैसे डिजाइन में कई तरह की led लाइट्स आसानी से मिल जाएंगी। चाहें तो फैरी लाइट्स से मंदिर सजा सकती हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now