Top News
Next Story
NewsPoint

रतन टाटा का फेवरेट था पारसी खाना, लहसुन का होता है बहुत ज्यादा इस्तेमाल, ये है खासियत

Send Push
टाटा ग्रुप को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले सभी के चहेते रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata ) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पारसी फूड खाना काफी पसंद था। पारसी फूड के अंदर लहसुन का काफी इस्तेमाल किया जाता है। लगभग हर चीज के अंदर लहसुन उपयोग किया जाता है।

खाने में लहसुन का काफी अहम रोल है। यह फूड का फ्लेवर काफी ज्यादा बढ़ा देता है। शरीर के लिहाज से भी यह चीज काफी फायदेमंद है। इसके अंदर एंटीइंफ्लामेटरी, एंटीमाइक्रोबियल आदि औषधीय गुण होते हैं। यह कई सारी बीमारी से बचाव में मदद करता है। इस वजह से आयुर्वेद से लेकर चीनी चिकित्सीय पद्धति में इसे शामिल किया जाता है।
(Photo Credit: Instagram/ratantata & iStock)
सारे इंफेक्शन के खिलाफ सुरक्षा image

2016 में पब्लिश रिसर्च लहसुन को इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने वाला मानती है। साइंस डायरेक्ट पर मौजूद यह अध्ययन कहता है कि एज्ड लहुसन का एक्सट्रैक्ट इम्यून सिस्टम फंक्शन को मजबूत करता है। शरीर का यह हिस्सा सारे इंफेक्शन के खिलाफ सुरक्षा देने का काम करता है।


ब्लड प्रेशर की बीमारी में फायदेमंद image

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दिल की बीमारी का खतरा काफी हो गया है। इसके कारण दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होती हैं। इसके पीछे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या प्रमुख देखी गई है। लहसुन का सेवन नसों को रिलैक्स करके रक्तचाप कंट्रोल करने में मदद करता है।


कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है कम image

अगर लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाकर लहसुन का सेवन किया जाए तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। यह नसों में जमने वाला प्लाक होता है जो हार्ट अटैक व स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार होता है। कई सारी रिसर्च मानती हैं कि यह फूड गंदे कोलेस्ट्रॉल में कई प्रतिशत की कमी ला सकता है।


मिलेगा लंबा स्वस्थ जीवन image

लहसुन खाने से आपकी संभावित उम्र बढ़ सकती है। एक चीनी स्टडी ने पाया कि जो लोग हफ्ते में कम से कम दो बार लहसुन खाते हैं, वो लोग हफ्ते में एक बार से कम लहसुन खाने वालों के मुकाबले ज्यादा जीते हैं। इसके पीछे लहसुन का बीमारियों से बचाने वाली प्रॉपर्टी जिम्मेदार हो सकती है।


स्टेमिना और परफॉर्मेंस बढ़ेगी image

लहसुन से नसों को रिलैक्स किया जा सकता है। इसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। यह आपके स्टेमिना और एथलीट परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now