Top News
Next Story
NewsPoint

Gorakhpur: 5 साल की बेटी और भतीजी को फांसी पर लटकाया, फिर महिला खुद ट्रेन के आगे कूदी, जानिए क्या था मामला

Send Push
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी मासूम बेटी और भतीजी को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूद गई। फिलहाल गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मासूम बच्चियों के शव को देखने के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चस्का हुसैन निवासी शिव प्रसाद चौहान अपने दो बेटों, एक अविवाहित बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे रवि की एक 5 वर्षीय बेटी नैना और छोटे बेटे खुशहाल की ढाई साल की एक बेटी शीतल है। शिव प्रसाद के अनुसार उसके दोनों बेटे प्लंबर का काम करते हैं। काम के सिलसिले में बड़ा बेटा रवि बाहर रहता है। वह पत्नी और बेटी के साथ पुराने मकान पर रहते हैं। वहीं दोनों बेटे, बहू और उनके बच्चे, दूसरे मकान में रहते हैं। तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ी थी बहू6 साल पहले रवि की शादी बिंदु से हुई थी। शादी के बाद से ही बिंदु की हरकतें ठीक नहीं थी। घर का कोई काम न करना, आए दिन विवाद करना और तंत्र-मंत्र के चक्कर में रहना। इसका विरोध उसका पति भी करता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। बुधवार की सुबह वह सोकर उठी तो उसने आमलेट बनाया और अपनी बेटी और भतीजी को खिलाने के बाद खुद भी खाया। कुछ देर बाद भतीजी को हम लोगों के पास छोड़ गई। हालांकि थोड़ी देर में वापस लौटी और घुमाने का बहाना बनाकर शीतल को अपने साथ ले गई। कमरे में मृत मिली बच्चियांदेवर खुशहाल के मुताबिक दोपहर में जीआरपी का फोन आया कि आपके परिवार की एक महिला रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली है। सभी लोग वहां पहुंचे तो भाभी अचेत पड़ी हुई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनके साथ दोनों बच्चियों नहीं थी तो चिंता हुई, भाभी के पास मौजूद घर की चाबी से जब उनके कमरे का ताला खोला गया तो दोनों बच्चियां बेड पर मृत पड़ी हुई थी। बच्चियों के गले में फांसी का फंदा भी था। महिला के होश में आने का इंतजारएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले दोनों मासूम बच्चियों को फांसी के फंदे से लटका कर हत्या की गई। बाद में उन्हें फंदे से उतार कर बेड पर लिटा दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला तंत्र-मंत्र के चक्कर में रहती थी। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी महिला अचेतावस्था में है। होश आने पर पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे असली कारणों का पता चल सकेगा। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now