Top News
Next Story
NewsPoint

बिहार: मां ने लगाई फटकार तो बेटी ने सहेलियों संग बनाया ट्रेन वाला प्लान, चार घंटे बाद खुला 'राज' तो पुलिस हुई हैरान

Send Push
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक साथ चार लड़कियां घर से फरार हो गई। उनके गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और चारों लड़कियों को 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। चारों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं। और वे घर से परिजनों से गुस्से में नाराज होकर फरार गई थी। जो नाराजगी के बाद अवध आसाम ट्रेन से गोरखपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और ट्रेन के लोकेशन की जानकारी लेकर नाबालिग चारों लड़कियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। मामला माझागढ़ के पथरा गांव का है। मां की डांट के बाद चार लड़कियां फरारगोपालगंज पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक माझागढ़ के पथरा गांव की एक लड़की जो 10वीं की छात्रा है। उसको किसी बात को लेकर मां ने डांट फटकार लगा दी थी। मां के फटकार से नाराज वह लड़की शनिवार को घर से शाम को ट्यूशन करने के लिए निकली। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। इस लड़की के साथ ही उसकी चार सहेलियों भी घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद सभी लड़कियों के परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। बाद में इसकी सूचना माझागढ़ थाना पुलिस को दी गई। माझागढ़ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों की खोजबीन शुरू कर दी। गोरखपुर की ओर जा रही थीं लड़कियांजानकारी के मुताबिक चारों लड़कियों सिवान रेलवे स्टेशन से अवध आसाम ट्रेन पड़कर गोरखपुर की तरफ जा रही थी। लड़कियों के मोबाइल टावर लोकेशन और ट्रेन के लोकेशन के बाद गोपालगंज पुलिस ने फरार चारों लड़कियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। बरामद की गई चार लड़कियों ने बताया कि एक लड़की अपने घर से गुस्से में नाराज होकर बाहर निकली थी। ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान सभी लड़कियों की आपस में बातचीत हुई और उसके बाद ही तीन अन्य सहेलियां भी घर छोड़कर निकल गई। बहरहाल पुलिस ने चार लड़कियों की बरामदगी के बाद राहत की सांस ली है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now