Top News
Next Story
NewsPoint

Bihar Politics: अशोक चौधरी ने कराई नीतीश कुमार की फजीहत, एक्शन के बजाय JDU नेता क्यों दे रहे सफाई?

Send Push
पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की उम्र और क्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह सवाल कोई और नहीं, उनकी पार्टी के भीतर से ही उठे हैं। इस पर जदयू सफाई देती नजर आ रही है। जदयू कोटे से नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने जो सवाल कविता के जरिए उठाया, इसका फायदा बिहार की दूसरी राजनीतिक पार्टियों उठती नजर आ रही हैं। नतीजा यह है कि अब जदयू को अपनी ही पार्टी की तरफ से उठे सवालों का जवाब देने की जरूरत पड़ रही है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की क्षमता का अंदाजा उनकी उम्र से नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह बिहार में दिखाई देता है। चौधरी की कविता के बाद JDU की लगातार सफाई जारीयह अलग बात है कि मंत्री अशोक चौधरी की कविता के बाद अब तक उन पर कोई दलगत कार्रवाई नहीं हुई है। मगर पार्टी की तरफ से लगातार सफाई जारी की जा रही है। अशोक चौधरी ने जो कहा, इसका खंडन करने में जदयू ताकत लगा रही है। वहीं अन्य राजनीतिक दल अशोक चौधरी की तरफ से उठाए गए सवालों के साथ राजनीतिक प्रपंच करते नजर आ रहे हैं। हालांकि एनडीए गठबंधन के तमाम दल एक साथ हैं। एनडीए के साथी उपेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की क्षमता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार की क्षमता और उनकी उम्र पर सवाल उठा रहे हैं, वह गलत है। उपेंद्र कुशवाहा ने तो यहां तक कहा कि अगली बार भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें और बिहार का विकास करें। जारी हैं नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमलेइधर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी और राजद के नेताओं की तरफ से नीतीश कुमार को रिटायरमेंट लेने की नसीहत दी जा रही है। इस पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5वीं शताब्दी के भंग हो चुके नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि इस विश्वविद्यालय में पहले की तरह 20 देश के छात्र शिक्षा ले रहे हैं। राजनीतिक चश्मे से विकास दिखाई नहीं देता: नीरजनीरज कुमार ने राजद के शासन काल पर भी लगे हाथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि चरवाहा, विद्यालय के युग से बिहार बाहर आ गया है। अब यहां 20 देश के छात्र पढ़ने आ रहे हैं। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अगर इन सब के बावजूद लोगों को परिवर्तन का एहसास नहीं हो रहा है तो ऐसे लोग राजनीतिक चश्मे से विकास को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के अंदर बेचैनी है।जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार अशोक चौधरी की कविता के बाद एक के बाद एक नए-नए बयान जारी कर रहे हैं। जिसमें वह अशोक चौधरी से लेकर नीतीश कुमार की क्षमता और उम्र पर सवाल उठाने वाले तमाम नेताओं पर आक्रामक बने हुए हैं। उनके तमाम बयानों के बावजूद बिहार के राजनीति में ये सवाल यह जरूर है कि जो बात अशोक चौधरी ने अपनी कविता के जरिए कही। क्या वह उनकी गलती थी या जदयू की तरफ से प्लांट किया गया कोई राजनीतिक स्टंट? गौर करने वाली बात यह है कि अशोक चौधरी पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now