Top News
Next Story
NewsPoint

आज का मिथुन राशि का राशिफल 4 अक्टूबर 2024: लाभदायक और रोमांटिक रहेगा दिन

Send Push
Gemini Horoscope 4 October, 2024:आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज अपनी योजना का लाभ मिलेगा। आप आज घर के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगो। साथ ही किसी संबंधी की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। शिक्षा और धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आपको आज पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में अनुकूल रहेग। आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई पारिवारिक काम जो काफी समय से अटका था वह पूरा हो जाएगा। आपको आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जाना होगा। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है आज उनकी बात फाइनल हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है। दान पुण्य भी आपके हाथों होगा। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के लिए आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा है। लेकिन आपको आज संयमित और संतुलित आहार लेना चाहिए इससे आपकी पेट से संबंधित समस्या में सुधार होगा। वैसे आज आप दिन भर सक्रिय और उत्साहित नजर आएंगे। आज मिथुन राशि के उपाय: मिथुन राशि के लोगों को आज उपाय के तौर पर देवी दुर्गा के 32 नाम स्तोत्र का जप करना चाहिए। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now