Top News
Next Story
NewsPoint

5 खिलाड़ी आईपीएल 2024 में थे अनकैप्ड, अब रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी को देने पड़ेंगे कम से कम 11 करोड़

Send Push
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। इसमें अधिकतम 5 खिलाड़ी कैप्ड और अधिकतम दो अनकैप्ड हो सकते हैं। कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी को कम से कम 11 करोड़ देने पड़ेंगे। वहीं अनकैप्ड के लिए 4 करोड़ ही खर्च करने पड़ेंगे। पिछले सीजन अनकैप्ड रहे कई खिलाड़ी इस बार कैप्ड हो चुके हैं। हम आपको आज पिछले सीजन अनकैप्ड रहे 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर अब फ्रेंचाइजी रिटेन करना चाहेगी तो कम से कम 11 करोड़ देने पड़ेंगे।
अभिषेक शर्मा- सनराइजर्स हैदराबाद image

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था। आईपीएल में अभिषेक का बल्ला खूब बोला था। अनकैप्ड होने के बाद भी फ्रेंचाइजी ने 2022 की नीलामी में 6.5 करोड़ में खरीदा था। लेकिन अब अगर रिटेन करते हैं तो 11 करोड़ तो खर्च करने ही पड़ेंगे। अगर भारत के लिए नहीं खेलते तो 4 करोड़ में हैदराबाद का काम हो जाता।


नितीश रेड्डी- सनराइजर्स हैदराबाद image

नितीश रेड्डे ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया। इसके साथ ही वो भी कैप्ड खिलाड़ी बन गए। पिछले सीजन वह सिर्फ 20 लाख में बिके थे। अगर भारत के लिए नहीं खेलते तो फ्रेंचाइजी को 4 करोड़ दे रिटेन करने के लिए देने पड़ते। भारत के लिए खेलते ही यह राशि बढ़कर कम से कम 11 करोड़ हो गई।


रियान पराग- राजस्थान रॉयल्स image

ऑलराउंडर रियान पराग 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं। शुरुआती 6 सीजन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। लेकिन आईपीएल 2024 में उन्होंने बल्ले से कमाल किया और टीम इंडिया में एंट्री कर ली। अब रियान पराग को रिटेन करना है तो राजस्थान को भारी भरकम रकम देनी पड़ेगी।


मयंक यादव- लखनऊ सुपर जायंट्स image

मयंक यादव ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही स्पीड से सनसनी मचा दी थी। तभी साफ हो गया था कि मयंक जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे। इंजरी की वजह से जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरा मिस करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ। अब लखनऊ अगर उन्हें रिटेन करना चाहेगी तो पर्स ढ़ीली करनी पड़ेगी।


तुषार देशपांडे- चेन्नई सुपर किंग्स image

तुषार देशपांडे दो सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। इस दौरान कई बार उनके सिर पर पर्पल कैप भी रहा। तुषार ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया। इसकी वजह से वो भी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अब रिटेन नहीं किए जा सकते हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now