Top News
Next Story
NewsPoint

Greater Noida: बर्गर खिलाने के बहाने ले गया, खेत में पांच साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

Send Push
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक पांच साल की बच्ची को बर्गर खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मासूम बच्ची आरोपी को मामा कहकर पुकारती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। थाना जारचा क्षेत्र में एक पांच साल की मासूम बच्ची को बर्गर खिलाने का लालच देकर खेत में ले जाकर उसके साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पति से विवाद के बाद अपने मायके में रह रही है। महिला की एक पांच साल की बच्ची है। आरोप है कि शनिवार को महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी। घर पर बच्ची अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को बर्गर खिलाने का लालच देकर खेतों में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताईरोते हुई मासूम बच्ची घर पहुंचकर अपने साथ हुई आपबीती बताई। बच्ची की हालत देख परिवार के लोग हैरान रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी पीड़िता के घर आता-जाता थापड़ोसी होने के नाते आरोपी बच्ची के घर आता-जाता रहता था। बच्ची उसे मामा कहकर पुकारती थी। जिस कारण ग्रामीणों को भी कोई शक नहीं हुआ। जान पहचान होने के कारण बच्ची भी उसके साथ चली गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची को बिस्किट और बर्गर खिलाने का लालच दिया था। जिसके बाद धान के खेत में ले जाकर मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now