Top News
Next Story
NewsPoint

Viral Dance: 'राणा जी माफ करना...' पर डांस कर 'भाभियों' ने लूट ली महफिल, मूव्स देखकर जनता भी हो गई इंप्रेस

Send Push
सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कुछ डांस वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं। ऐसी ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ महिलाएं 90s के हिट गाने 'राणा जी माफ करना' पर डांस करती नजर आ रही हैं और यह काफी मजेदार भी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पांच महिलाएं स्टेज पर हैं। सभी मिलकर ममता कुलकर्णी के इस हिट गाने पर शानदार मूव्स करती नजर आ रही है। गाना प्ले होते ही सभी मिलकर इस गाने पर इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो को X के हैंडल @VidhyakInd पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'राणा जी इनको माफ कर देना इन्होंने गलती मान ली'। मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स इस वीडियो को अब तक 5 लाख 76 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा है- हे पार्थ... यथाशीघ्र रथ रोक दो... लगता है स्वर्ग आ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा है- जब 4 नारी दोस्त एक साथ इकट्ठा हो जाए तो माहौल ऐसा ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा है- पहली दफा इतनी तादाद में महिलाएं अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं..चमत्कार..चमत्कार। 'महिलाएं और माफी...' image चौथे यूजर ने लिखा है- इनकी गलती माफी के लायक नहीं है वैसे। पांचवे यूजर ने लिखा है- राणा जी बड़े दिलवाले हैं आगे भी माफ करते रहेंगे...बस आप सब यूं ही गलती करती रहो। एक और यूजर ने लिखा है- भाभियों ने तो सच में माहौल बना दिया है। एक ने लिखा है- महिलाएं और माफी..बड़ा अचंभा है। बहरहाल, महिलाओं का डांस करते हुए वीडियो आपको कैसा लगा? अपनी राय जरूर कमेंट करें।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now