World
Next Story
NewsPoint

अब हूती विद्रोहियों पर बरसा इजरायल का कहर, होदेइदाह बंदरगाह पर जबरदस्त बमबारी, कई मरे

Send Push
सना: इजरायल ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर जबरदस्त हवाई हमला किया है। यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के एक दिन बाद किया गया है। इन हमलों में सैकड़ों की संख्या में हूती विद्रोहियों के हताहत होने की सूचना है। यह बंदरगाह पिछले कई वर्षों से हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। हूती विद्रोही इस बंदरगाह का इस्तेमाल ईरान से हथियारों की तस्करी में भी करते हैं। इस बंदरगाह पर इजरायल पहले भी बमबारी कर चुका है। इजरायल ने यह हवाई हमला हूती विद्रोहियों के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद किया है। हूतियों का गढ़ है होदेइदाह बंदरगाहसोशल मीडिया पर यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर इजरायली हवाई हमलों के कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियों में हमले वाली जगहों से धुआं उठते देखा जा सकता है, हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। होदेइदाह बंदरगाह को हूती विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है। ये विद्रोही यहीं से पूरे लाल सागर पर नजर रखते हैं और इजरायल समर्थित जहाजों पर हमले करते हैं। 1800 किमी दूर इजरायल ने की बमबारीयमन का होदेइदाह बंदरगाह इजरायल के 1800 किलोमीटर दूर स्थित है। इतनी दूरी पर सटीक हमले करना काफी बड़ी बात मानी जाती है। हालांकि, पूरी दुनिया जानती है कि इजरायल के पास कई ऐसी मिसाइलें हैं, जो पिन पॉइंट एक्यूरेसी के साथ हमला करने में माहिर हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की सूचना नहीं है कि इजरायल ने होदेइदाह बंदरगाह पर मिसाइल हमला किया है या फिर लड़ाकू विमानों से बम बरसाएं हैं। इससे पहले भी इजरायल ने लड़ाकू विमानों के जरिए यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए थे। हूती विद्रोही इतने ताकतवर कैसे हैं?हूती विद्रोहियों की ताकत के दो प्रमुख राज हैं। पहला- उनका लोकेशन और दूसरा- उनको मिलने वाली सैन्य सहायता। हूती विद्रोही यमन में सक्रिय हैं। यमन दो तरफ से दो मुल्कों से घिरा है जबकि बाकी दो तरफ इसकी सीमा समुद्र से सटी हुई है। यमन की उत्तरी सीमा पर सऊदी अरब और पूर्वी सीमा ओमान स्थित है। वहीं, यमन दक्षिण में अदन की खाड़ी से सटा है जबकि पश्चिम में लाल सागर से। ऐसे में हूतियों को स्वेज नहर के रास्ते लाल सागर के होकर गुजरने वाले समुद्री जहाजों पर हमले का सटीक मौका मिलता है। वहीं, उसे ईरान से भारी मात्रा में सैन्य सहायता मिलती है, जिनमें अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now