स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बोहोत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं।
आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं आइये इससे जुड़े और भी कई फायदों के बारे में जानते हैं।
1.चने में पाये जाने वाले मैग्नीशियम और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है फोलेट होमोसिस्टीन के स्तर को कम करता है जिससे प्लाक गठन, रक्त थक्के, दिल के दौ और स्ट्रोक आदि की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
2. काले चने फाइबर से भरे होते हैं आप इसे रात को भिगोकर सुबह खाली पेट खाने के लिए बहुत लाभदायक होता है कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं
3. यदी आपको ब्लड शुगर को नियंत्रित करना है तो इसके लिए भीगा हुआ चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना इस बीमारी के खतरे को रोकता है।
4. मोटापे से परेशान लोग चने का सेवन कर सकते हैं। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो अत्यधिक भूख को निंयत्रित कर वजन घटाने में सहायता कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर कैलोरी के सेवन को कम कर अतिरिक्त मोटापे को नियंत्रित करता है।
Also Read : भारत में हिमाचल कि अलग हि पहचान है, जानिए हिमाचल के 20 रोचक तथ्य