Top News
Next Story
NewsPoint

Vastu Tips: पति-पत्नी अपने कमरे को इन पौधों से सजाएं, तनाव दूर होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा

Send Push

वास्तु टिप्स: पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि बेडरूम में कोई वास्तु दोष न हो। वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जो सकारात्मकता बढ़ाते हैं।

वास्तु शास्त्र: जिस तरह हम घर की साज-सज्जा पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमें बेडरूम की साज-सज्जा और साफ-सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह कमरा पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि बेडरूम में किसी भी तरह का वास्तु दोष न हो।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बेडरूम में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल हो। क्योंकि बेडरूम में वास्तु दोष होने पर पति-पत्नी के बीच कलह होती है, वाद-विवाद की स्थिति बनती है, तनाव पैदा होता है और खुशहाल वैवाहिक जीवन भी नीरस हो जाता है।

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। साथ ही कई ऐसे पौधों के बारे में भी जानकारी है, जिन्हें घर में रखने पर न सिर्फ शुद्ध हवा मिलती है बल्कि ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर आप अपने बेडरूम में रखते हैं तो इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत (Happy Married Life) होगा।

पति-पत्नी को अपने बेडरूम को इन पौधों से सजाना चाहिए

लिली का पौधा: लिली का पौधा बेडरूम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे में लिली का पौधा होने से सुख, समृद्धि और शांति बढ़ती है। साथ ही लिली का पौधा अनिद्रा की समस्या को भी दूर करता है।

मनी प्लांट: आप सकारात्मकता और सजावट दोनों के लिए बेडरूम में मनी प्लांट रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मनी प्लांट को बेड के ठीक बगल में या साइड टेबल पर नहीं, बल्कि किसी कोने में रखना चाहिए।

लैवेंडर का पौधा : पति -पत्नी को अपने कमरे में लैवेंडर का पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर है बल्कि इसकी मनमोहक खुशबू आपके वैवाहिक जीवन को भी प्यार से भर देगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार लैवेंडर के पौधे को बिस्तर के किनारे या बेड साइड टेबल पर भी रखा जा सकता है।

स्नेक प्लांट (ड्रैकेना ट्राइफासिआटा): वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा के लिए सबसे अच्छा पौधा माना जाता है। आप इसे बेडरूम में खुली जगह जैसे खिड़की के पास या दरवाजे के किनारे रख सकते हैं। इससे कमरे में शांति का माहौल बनेगा। स्नेक प्लांट हानिकारक विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now